{"_id":"57122a104f1c1b49554a6adb","slug":"labourer-death-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Apr 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। छत पर लिफ्ट के लिए बनाए गए खाली स्थान में ठोकर लगने से वह नीचे आकर गिरा है। मजदूर यूपी के फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र के पुरुकुल स्थित अंतरा अपार्टमेंट में निर्माण कार्य चल रहा है। फिरोजाबाद के नाल गिरी निवासी मुरली कुमार (40) भी अन्य मजदूरों के साथ काफी समय से यहां काम कर रहा है।
विज्ञापन
ठोकर लगने से गिरा मजदूर नीचे
शुक्रवार शाम को काम पूरा होने के बाद तीसरी मंजिल में मुरली आदि हिसाब-किताब करने के लिए रूक गए। चलते समय मुरली की लिफ्ट के लिए छोड़े गए खाली स्थान में ठोकर लग गई। नतीजा यह हुआ असंतुलित होकर मुरली ऊपर से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
शोर मचा तो साथी मजदूर भागकर आए। गंभीर रुप से घायल मुरली को मैक्स अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।