फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   zila yojna budget exp half

जिला योजना की आधी रकम ही खर्च

Sat, 05 Dec 2015 09:58 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sat, 05 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक में सीडीओ हरक सिंह रावत ने शासन से जिला योजना के लिए प्राप्त धनराशि का मात्र 50 फीसदी ही खर्च होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाते हुए शेष धनराशि को शीघ्र विकास कार्यों में खर्च करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को अपनी  कार्य शैली सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में हुई  बैठक में सीडीओ रावत ने पेयजल, शिक्षा, ऊर्जा निगम, समाज कल्याण समेत सभी विभागों को जनता से जुड़े कार्यों में गंभीरता लाने, विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा वन विभाग की कार्य शैली पर नाराजगी जताई। सीडीओ रावत ने इन विभागों को कार्य शैली बदलने के लिए माह में दो बार समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।  पूल्ड आवास योजना की समीक्षा के दौरान सीडीओ रावत ने उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने शिक्षा विभाग से शीघ्र ही ई-लर्निंग योजना को शुरू करने को कहा। कहा कि इस योजना के विभाग किसी भी विद्यालय में प्रयोग के तौर पर क्रियांवित कर सकता है।  
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ ने कृषि, उद्यान, सहकारिता, दुग्ध व उद्योग विभाग को फल पट्टी व काश्तकारी से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह, अनुपम सक्सेना, धर्मेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed