फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth showed stamina in crossfit competition

क्रासफिट प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 25 Sep 2021 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Youth showed stamina in crossfit competition
शहीद मुकेश बिष्ट खेल एकेडमी की ओर से शहर में पहली बार क्रॉसफिट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौड़ में वजन उठाकर तेज गति के साथ शारीरिक दक्षता और ताकत का प्रदर्शन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के 60 युवक और 24 युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित दौड़ का बतौर मुख्य अतिथि इंटर कालेज मोटाढांक के प्रधानाचार्य डॉ. महावीर बिष्ट और पार्षद सौरभ नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रेरणा नेगी, रीता और कामिनी विजेता बनीं। रोजी नेगी की ओर से विजेताओं को उपहार और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। बालक वर्ग में राहुल गुसाईं, पंकज छेत्री और संजय सिंह विजेता रहे। पूर्व वेटलिफ्टिंग चैंपियन नवीन बलोदी ने विजेताओं को मैडल, नकद ईनाम और जर्सी देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान फिट टू लिव जिम के प्रशिक्षक अरविंद नेगी, सिद्धार्थ रावत, राजेश आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed