फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth returned from army recruitment fair, immersed in Alaknanda, one killed

सेना भर्ती मेले से लौट रहे युवक अलकनंदा में डूबे, एक की मौत

Thu, 27 Apr 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from army recruitment fair, immersed in Alaknanda, one killed
resque - फोटो : amar ujala bureau

श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा में नहाते समय दो युवक नदी में डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद हो गया है। युवक गौचर में आयोजित सेना भर्ती मेले से उत्तरकाशी लौट रहे थे। पुलिस और जल पुलिस किशोरों की तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के युवकों का एक दल बृहस्पतिवार को गौचर में चल रही सेना भर्ती से लौट रहा था। टैक्सी से श्रीनगर पहुंचने पर सभी युवक श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा में नहाने चले गए। दल में शामिल अनुरोध सिंह व अमित सिंह ने बताया कि जब तक वे पानी की गहराई नापते, इससे पहले संजय (18) पुत्र हिम्मत सिंह निवासी जोगणी व त्रेपन सिंह (21) पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी भटवाड़ी (उत्तरकाशी) नहाने के लिए नदी में कूद गए और गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन


पास ही नदी किनारे बन रही सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व अन्य लोगों को दी। पुलिस दोनों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया। देर शाम त्रेपन सिंह का शव बरामद हो गया, जबकि संजय की तलाश खबर लिखी जाने तक जारी थी।  कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि गोताखोरों को बुला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों दिखाई हिम्मत
अलकनंदा में दो युवकों के डूबने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग श्रीयंत्र टापू पहुंचे। यहां पहुंचते ही कई लोग युवकों को तलाशने के लिए नदी में कूद पड़े। श्रीकोट निवासी देवेंद्र गौड़ व उफल्डा निवासी घुत्ता सिंह काफी देर तक नदी में हाथ पैर मारते रहे हालंाकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने दिखाई असंवेदनशीलता
युवकों के नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंची। वहां बचाव कार्य शुरू करने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि स्थानीय लोग नदी में युवकों की तलाश में जुटे हुए थे।


करीब एक घंटे बाद एएसपी (प्रशिक्षु आईपीएस) मंजूनाथ टीसी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वे डूबे हुए युवकों के साथियों पर बरस पड़े। पुलिस की इस असंवेदनशीलता पर वहां मौजूद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed