फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth attempted suicide by slitting throat, admitted in critical condition

Kotdwar News: युवक ने गला काट कर किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में भर्ती

Wed, 17 May 2023 04:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Youth attempted suicide by slitting throat, admitted in critical condition
काेटद्वार। भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पूर्वी निवासी एक युवक ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में राजकीय बेस अस्पताल मेें भर्ती कराया है। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को सामान्य बताया है।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बेस अस्पताल से एक युवक द्वारा गला काटने की सूचना पुलिस को अस्पताल से मिली थी। अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल की गई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि झंडीचौड़ पूर्वी निवासी विक्रम सिंह ( 40 ) पुत्र प्रेम सिंह कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे परिवार के लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उन्होंने विक्रम के कमरे से चीख की आवाज सुनी। बताया कि कमरे के अंदर वह लहूलुहान हालत में देखा। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर दिया। अस्पताल में भर्ती विक्रम सिंह ने बताया कि वह डिप्रेशन में था, उसने गर्दन कब काटी, उसे पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed