{"_id":"623dc76602f1454d8557cd21","slug":"yogi-adityanath-will-make-new-uttar-pradesh-of-new-india-kotdwar-news-drn4072511103","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाएंगे योगी आदित्यनाथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाएंगे योगी आदित्यनाथ’
विज्ञापन
पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को फूल मालाएं पहनाकर बधाई देते नाते रिश्तेदा?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के लाल योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर यमकेश्वर और कोटद्वार समेत समूचे गढ़वाल में खुशी की लहर छा गई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जैसे ही उत्तर प्रदेश के 33वें मुख्यमंत्री की शपथ ली, वैसे ही उनके पैतृक गांव पंचूर में परिजन और ग्रामीण झूम उठे। खुशी में परिजनों और ग्रामीणों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई। इससे पूर्व बीते 10 मार्च को भी गांव में जश्न का माहौल रहा, जब चुनाव परिणाम घोषित होने पर भाजपा ने उनके नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाएंगे। उत्तराखंड को भी इसका लाभ मिलेगा।
दोबारा प्रचंड बहुमत हासिलकर यूपी के मुख्यमंत्री पद पर पहुंचने वाले योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के मूल निवासी हैं। कई वर्ष पहले वह संन्यास धारण कर गोरखपुर में ही रम चुके हैं। उनके दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री बनने से कोटद्वार से लेकर यमकेश्वर तक समूचे गढ़वाल और उत्तराखंड में खुशी की लहर है। यमकेश्वर के पंचूर गांव में उनकी 84 वर्षीय माता सावित्री देवी के साथ ही अन्य तीन भाइयों मानवेंद्र, शैलेंद्र और महेंद्र का परिवार रहता है। उनकी तीन बहनों का विवाह हो चुका है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का कोरोनाकाल में दिल्ली में उपचार के दौरान अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। उनका परिवार आज भी पहाड़ के अपने मूल गांव में निवास करता है।
शुक्रवार दिन में योगी आदित्यनाथ के शपथ-ग्रहण समारोह को देेखने के लिए यमकेश्वर के ग्रामीण अपने घरों में टीवी सेटों से चिपके रहे। जैसे ही योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल ने शपथ दिलाई, वैसे ही यमकेश्वर के पंचूर गांव में लोग ढोल-दमाऊं के साथ घरों से बाहर निकलकर झूमने लगे। लोगों ने योगी आदित्यनाथ के घर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। योगी आदित्यनाथ की 84 वर्षीय मां सावित्री देवी को विश्वास है कि वह यूपी को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। वर्ष 1994 में सन्यास धारण करने के बाद योगी आदित्यनाथ कई बार पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आए थे। वर्ष 1999 में वह छोटे भाई शैलेंद्र मोहन सिंह और वर्ष 2013 में वह सबसे छोटे भाई महेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
1993 में संन्यास धारण कर अजय मोहन बिष्ट बने योगी आदित्यनाथ
28 वर्ष की उम्र में गोरखपुर से चुने गए सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड के पंचूर गांव में पांच जून वर्ष 1972 को जन्मे अजय मोहन सिंह बिष्ट वर्ष 1993 में संन्यास धारण कर योगी आदित्यनाथ बन चुके हैं।
अजय मोहन बिष्ट (संन्यास से पूर्व का नाम) यमकेश्वर ब्लाक के उदयपुर वल्ला पट्टी के ग्राम पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट व सावित्री देवी के चार पुत्रों में से दूसरे नंबर के बेटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर शिक्षा चमकोटखाल एवं इंटर तक की शिक्षा भरत मंदिर इंटरकालेज ऋषिकेश में हुई। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी करने के लिए वह कोटद्वार आ गए। इस दौरान वह छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव में महासचिव का चुनाव भी लड़ा। इसके बाद वह एमएससी करने के लिए फिर ऋषिकेश चले गए। वर्ष 1993 में वह गोरखपुर गए और वहां गुरु गोरखनाथ गोरक्षा पीठ के महंत अवैद्यनाथ जी के संपर्क में आए, जिन्होंने इनकी योग्यता को देखकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। वर्ष 1998 में वह पहली बार भाजपा के टिकट पर मात्र 28 वर्ष की उम्र में गोरखपुर से सांसद चुने गए। तब से वह लगातार इसी सीट से सांसद निर्वाचित होते रहे।
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में वह कोटद्वार से भाजपा की प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रचार के लिए बीते 12 फरवरी को कोटद्वार पहुंचे थे। यहां मालवीय उद्यान में उनकी ऐतिहासिक चुनावी जनसभा हुई थी, जो ऋतु खंडूड़ी की जीत के लिए निर्णायक साबित हुई। संवाद
एबीवीपी से की छात्र राजनीति की शुरुआत
कोटद्वार पीजी कालेज में योगी आदित्यनाथ के साथ पढ़ने वाले सहपाठी भी इससे बेहद गदगद हैं। भाजपा नेता राजगौरव नौटियाल, अरुण तिवारी, गढ़वाल महासभा के पूर्व महासचिव पदमेश बुड़ाकोटी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 1991-92 में कोटद्वार पीजी कालेज छात्रसंघ में एबीवीपी से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। उनके अन्य सहपाठी कहते हैं कि योगी के यूपी का सीएम बनने से उत्तराखंड को भी लाभ मिलता है।
गजा में मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
नई टिहरी। योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर गजा क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित हैं। योगी के शपथ समारोह के अवसर पर गजा क्षेत्र के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। टिहरी जिले के गजा से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गहरा लगाव रहा है। गजा इंटर कॉलेज से सीएम योगी ने वर्ष 1986-87 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गत वर्ष सीएम योगी ने गजा इंटर कॉलेज को चार स्मार्ट क्लास रूम की सौगात भी दी है। योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट टिहरी वन विभाग में सेवारत रहे हैं। 3 नवंबर 2019 को टिहरी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने गजा के स्कूल के दिनों को याद किया। शुक्रवार को दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के सीएम पद की शपथ लेने पर क्षेत्र के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती, डीपी उनियाल, मान सिंह चौहान, अरविंद उनियाल, सुरेंद्र रावत, भक्ति प्रसाद कोठारी, विकास लाल, कुंवर सिंह रावत, पंकज, गौतम आदि उपस्थित रहे। संवाद
योगी आदित्यनाथ की मां और परिजनों को बधाई देने के लिए उमड़े लोग, जनप्रतिनिधि
कोटद्वार। योगी आदित्यनाथ के यूपी के सीएम पद पर लगातार दूसरी बार शपथ लेने पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए पंचूर गांव पहुंचे। शुक्रवार को पंचूर गांव पहुंचने वालों में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की पत्नी डा. दीपा रावत, यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। योगी के छोटे भाई महेंद्र बिष्ट ने बताया कि उनके आवास पर शुक्रवार सुबह से ही बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार और ऋषिकेश से भी पहुंचे हुए थे। कोटद्वार से सुधीर बहुगुणा की अगुवाई में लोक कलाकारों की टीम भी गांव पहुंची हुई थी। जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतों के माध्यम से समा बांध दिया। परिजनों की ओर से सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। (संवाद)

योगी आदित्यनाथ के दुबारा यूपी के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर में जश्न ?- फोटो : KOTDWAR