फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yamkeshwar's MLA Ritu Khanduri planted saplings in the shade

यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने छाम में रोपे पौधे

Sun, 25 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Yamkeshwar's MLA Ritu Khanduri planted saplings in the shade
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छाम में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करती यमकेश्वर की व - फोटो : KOTDWAR
भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की ओर से हरेला पर्व के तहत द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत छाम में विभिन्न प्रजाति के 165 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने एक पौधा रोपकर किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अंबरीश कुमार, रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल, कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, गौरव सुयाल, नरेश नैथानी आदि मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ऋतु खंडूड़ी ने गूम, घंडालू, सिमल्या आदि गांवों में जनसंपर्क कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने बिरमोली-सुराड़ी सड़क, कोंदा गूम घंडालू सड़क सुधारीकरण के लिए विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चेलूसैंण सुराड़ी सड़क व सिमल्या डांडा सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा। संवाद

विद्यालय डुंगरी में रोपे 20 पौधे
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लाक के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरी में 20 पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाध्यापिका मीना रवि के निर्देशन में अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर अभिभावकों को सल्ट महादेव नर्सरी व धुमाकोट फॉरेस्ट नर्सरी से 91 पौधे घरों में लगाने के लिए दिए गए। बीएनएस फाउंडेशन की संस्थापक बीना नेगी ने पौधों के संरक्षण के लिए 10 लोहे के जाल विद्यालय को भेंट किए। साथ ही उन्होंने रोपित पौध संरक्षित करने पर छात्रों को पुरस्कृत करने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर दीप्ति पंत, गीतांजलि, रूबी गौतम सारस्वत, नीतू कांडपाल, बृजपाल सिंह, सुशीला राना, अरविंद और प्रीति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed