{"_id":"6169825c5e0f4112b2646e79","slug":"workers-should-start-preparing-for-elections-from-now-on-godiyal-kotdwar-news-drn3934113169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : गोदियाल
विज्ञापन
सतपुली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल शुक्रवार को कोटद्वार, दुगड्डा और सतपुली पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। आगामी 2022 में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कोटद्वार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लोनिवि गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सीता गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा, जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, प्रवेश रावत, कृष्णा बहुगुणा और अमितराज सिंह आदि मौजूद रहे।
दुगड्डा के गांधी चौक में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता असंतुष्ट है। उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता व उमरैला निवासी सुदर्शन नेगी के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. दीपक बडोला के आवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने दीपक बडोला के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके पिता राम प्रसाद बडोला से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश रावत (दुगड्डा), विनोद डबराल (यमकेश्वर), नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र रावत, शांति बिष्ट, हैप्पी अहमद, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।
सतपुली में पौड़ी रोड स्थित एक लॉज में आयोजित सम्मान समारोह में गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेसी एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। चौबट्टाखाल विधानसभा के सभी दावेदारों की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वे के आधार पर जिसे सबसे मजबूत दावेदार समझेगी, उसी को टिकट देगी। अन्य सभी दावेदार एकजुटता से उसके लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव कविंद्र इष्टवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत और कीरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।