{"_id":"5faab79a8ebc3e5bc527e7b7","slug":"workers-should-deliver-government-schemes-from-door-to-door-kotdwar-news-drn361653543","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
सतपुली और यमकेश्वर मंडल का भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली/यमकेश्वर । भाजपा सतपुली मंडल के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, नगर पंचायत अध्ययक्ष अंजना वर्मा, बृजमोहन रावत, राजेंद्र रावत, वेद प्रकाश वर्मा, महिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के कांडी में भाजपा की दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता निहाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण प्रमुख महावीर प्रसाद कुकरेती ने कहा कि भाजपा की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का लाभ समाज के गरीब तबके को मिला है। जिला सेवा प्रमुख अरुण नेगी ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अपील की। इस अवसर पर जिलामंत्री चंडी प्रसाद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर आशा भट्ट, यशपाल असवाल, अमरदेव भट्ट, मुकेश देवरानी, प्रकाश लखेड़ा, संतोषी देवी, मालती देवी आदि मौजूद थे।
प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: दान सिंह रावत
प्रशिक्षण शिविर में दी पार्टी की नीतियों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भाजपा द्वारीखाल मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल में शुरू हो गया है। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए संगठन मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री दान सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई जन कल्याणकारी नीतियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने वर्ष 2014 के बाद भारतीय राजनीति में हुए परिवर्तन पर जानकारी दी। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने युवाओं से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर सौरभ थपलियाल, द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, मंडल महामंत्री नरेश नैथानी, ज्येष्ठ प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, रेनू उनियाल, मनीष जुयाल, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
.
जारी-