फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Work towards making Uttarakhand drug-free and the best state: Yogi Adityanath

उत्तराखंड को नशामुक्त और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में करें कार्य : योगी आदित्यनाथ

Thu, 06 Feb 2025 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Work towards making Uttarakhand drug-free and the best state: Yogi Adityanath

विज्ञापन
यमकेश्वर/कोटद्वार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृषि, पशुपालन और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सकेगा। उन्होंने उत्तराखंड को नशामुक्त और देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता भी बताई।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचूर के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के पहले दिन बृहस्पतिवार को उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और स्व. आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल एवं गौशाला तल्ला बनास की ओर से आयोजित दो दिवसीय किसान मिले का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय की गो रक्षा पत्रिका का विमोचन किया। वहीं लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के चेक वितरित किए। उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और पिता ने बिथ्याणी महाविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत में खाद्यान्न संकट की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने हरित क्रांति की शुरुआत कर देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में अहम योगदान दिया था। वर्तमान में भारत की जनसंख्या करीब 140 करोड़ है। जिसमें 80 करोड़ लोगों को सरकार पिछले पांच वर्षों से मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उत्तराखंड में डेयरी और पशुपालन की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि बकरी का दूध अत्यधिक गुणकारी होता है और कई रोगों के उपचार में सहायक है। कहा कि मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को बकरी व कुक्कुट वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड को भारत का मुकुट मणि बताते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश को नशामुक्त बनाने और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। इससे पूर्व उन्होंने सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट, गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान, राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान केंद्र करनाल के निदेशक धीर सिंह, उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक के उनियाल, बिपिन रावत बार मेमोरियल संस्था के सचिव मनजीत नेगी, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीशचंद्र गुणवंत, राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के प्राचार्य योगेश कुमार शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीपक रामचंद्र सेठ, यमकेश्वर के एसडीएम अनिल चन्याल, लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य, श्रीनगर की एसडीएम नुपुर वर्मा सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed