फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women who were active in the Shri Ram Janmabhoomi and Uttarakhand statehood movements were honored.

Kotdwar News: श्रीराम जन्मभूमि और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रहीं महिलाएं हुईं सम्मानित

Thu, 13 Nov 2025 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Women who were active in the Shri Ram Janmabhoomi and Uttarakhand statehood movements were honored.
कोटद्वार। भाजपा के सांगठनिक जनपद कोटद्वार इकाई की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, उत्तराखंड राज्य आंदोलन और संगठन में सक्रिय रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनसे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

राजकीय प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को शिशु मंदिर की छात्राओं के वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति से सम्मेलन की शुरुआत हुई। मुख्य वक्ता उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आधारशिला हैं। महिलाएं जितनी सशक्त व स्वावलंबी होंगी, देश उतना ही समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि देश की 14 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वावलंबी बन रहीं हैं। भाजपा का आत्मनिर्भर भारत अभियान नारी शक्ति के जागरण का भी अभियान है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं से लाभ लेते हुए समाज की अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दिला रही हैं और स्वदेशी अभियान को मजबूती दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, राज्य निर्माण आंदोलन और सांगठनिक कार्यों में सक्रिय रहीं भाजपा की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं गीता बुड़ाकोटी, निर्मला नैथानी, सुशीला रावत, गायत्री भट्ट, पीतांबरी नेगी, शर्मिला नेगी, सुशीला नेगी, सुनीता नेगी, शोभा नेगी, आशा डबराल, सतेश्वरी रावत, सुबोधिनी गौड़, उर्मिला जोशी, मुन्नी कंडवाल, मंजू कोटनाला, बिगारी देवी, कुसुम बर्थवाल, सुनीता नेगी, सरस्वती देवी, मुन्नी कंडवाल, नंदा बिष्ट, शकुंतला डोभाल आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मोहन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह आर्य, बीना रावत, विजयानंद पोखरियाल, हरि सिंह पुंडीर, रीता चमोली, यशोदा नेगी, मंजू नेगी, विकासदीप मित्तल, आशीष रावत आदि उपस्थित रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत/चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed