फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women troubled by drinking water shortage protested against Jal Sansthan

Kotdwar News: पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 09 Oct 2023 04:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Women troubled by drinking water shortage protested against Jal Sansthan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटद्वार। पेयजल किल्लत से परेशान गिवईंस्रोत वार्ड की महिलाओं ने तहसील में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की।
सोमवार को गिवईंस्रोत की महिलाएं कोटद्वार तहसील पहुंची। उन्होंने नारेबाजी के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने जल संस्थान पर उन्हें पेयजल उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले छह महीने से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। वे अन्य मोहल्लों से पीने का पानी ढो रहे हैं। यही नहीं कपड़े धोने और नहाने के लिए खोह नदी में जा रहे हैं। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग उनसे लगातार बिल ले रहा है, लेकिन उन्हें पानी उपलब्ध नहीं करा रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विभाग अन्य मोहल्लों में टैंकर भेज रहा है, लेकिन उनके यहां टैंकर नहीं आ रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को अपनी समस्या बताते हुए पेयजल की उचित व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे वार्ड के सभी लोगों के साथ जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव करेंगे। इस अवसर पर बबीता देवी, मंजू देवी, संजना देवी, रौनक जहान, जुवेदा, सकीला, शमा परवीन आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed