{"_id":"590222f94f1c1b393cc0be63","slug":"women-floundering-in-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में बाधा बने लोगों पर भड़की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में बाधा बने लोगों पर भड़की महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत शिवपुर में बन रही सड़क को अवरुद्ध कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ महिलाएं भड़क गई हैं। इस मामले में उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विकास कार्य में बाधा पहुंचा रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संदीप शाह के नेतृत्व में शिवपुर की महिलाएं कोटद्वार तहसील पहुंचीं। प्रधान ने एसडीएम राकेश तिवारी को बताया कि शिवपुर में ग्राम पंचायत की ओर से एक गली में 120 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन कुछ लोग सड़क पर अवरुद्ध पैदा कर काम नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसके कारण विगत दो महीने से सड़क का काम रुका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बीस वर्ष से खस्ता हाल सड़क को बमुश्किल बनाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोगों के कारण पूरा मोहल्ला परेशान है। उन्होंने विकास कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर सुमन बिष्ट, सरस्वती देवी, अंजलि, लक्ष्मी बिष्ट, सरिता रावत, ऊषा देवी, सुशीला देवी व रीमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन