{"_id":"59076a184f1c1bcc3a442645","slug":"women-carried-stones-at-the-bloody-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने खूनीबड़ शराब की दुकान पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने खूनीबड़ शराब की दुकान पर किया पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 01 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गापुरी के खूनीबड़ में खुली सरकारी शराब की दुकान पर सोमवार देर शाम गांव की महिलाओं ने धाबा बोल दिया। उन्होंने शराब की दुकान में पथराव किया और वहां पर शराब पी रहे शराबियों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों और महिलाओं की ओर से खूनीबड़ में नई खुली शराब की दुकान का विरोध किया गया गया था। सोमवार को फिर शराब की दुकान खुल गई। सूचना मिलते ही सोमवार शाम करी छह बजे महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने खूनीबड़ मंडी के पास शराब पी रहे शराबियों को दौड़ा दिया। महिलाओं ने शराब की दुकान पर पथराव किया तो कुछ लोगों ने उन्हें शांत करा दिया। ग्रामीणों ने दुकान में हंगामा काटते हुए शराब के कारोबारी को तुरंत दुकान बंद करने की चेतावनी दी। जिस पर दुकान का शटर गिरा दिया गया है।
विज्ञापन