{"_id":"58d15fba4f1c1b425c1a2628","slug":"women-are-capturing-monkeys-by-greed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बंदरों को लालच देकर करवा रही हैं कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बंदरों को लालच देकर करवा रही हैं कैद
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी।बंदरों से अपरेशान खिर्सू और चौबट्टा की महिलाओं ने नई तरकीब निकाली है। सुबह चारा पत्ती के लिए जाते समय महिलाएं अपने हाथों में लड्डू या अन्य खाद्य पदार्थ लेकर निकलती हैं। खाद्य पदार्थ वह खुद के लिए नहीं बल्कि बंदरों के लिए लेकर जाती हैं। सड़क किनारे से बंदरों को खाद्य पदार्थ का लालच देकर वह बंदरों को अपने पीछे खिर्सू वन विभाग तक ले जाती हैं, जहां बंदर वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो जाते हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से पिंजरों में कैद बंदरों को अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया जाता है ताकि जल्द उनका ग्रुप न बन सके। चौबट्टा की महिलाओं ने बताया कि बंदर खेतों को नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही घरों से भी सामान उठाकर ले जाते हैं, इसलिए गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर बंदरों को लालच देकर वन क्षेत्र तक ले जाने की तरकीब निकाली है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि वन विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, जिसमें एक समय में कम से कम 4 या 5 बंदर फंस जाते हैं। बंदरों को वह एक-एक करके अलग-अलग जगह छोड़ देते हैं ताकि वे अपना ग्रुप न बना सकें।
विज्ञापन