Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women and adolescent girls were made aware of menstrual hygiene

Kotdwar News: मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति महिलाओं और किशोरियों को किया जागरूक

Thu, 05 Nov 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Nov 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Women and adolescent girls were made aware of menstrual hygiene
कण्वघाटी/कोटद्वार। लालढांग गुज्जर बस्ती में वसुंधरा संस्थान की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौनान महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखने, सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों का इस्तेमाल करने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। जागरूकता और सही जानकारी के अभाव में महिलाएं और किशोरियां इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही सामाजिक झिझक का सामना करती हैं। मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर चर्चा करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की जरूरत है। इससे महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है। मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना, साफ और सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों का उपयोग करना एवं समय-समय पर उन्हें बदलना बेहद जरूरी है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। संस्था की ओर से बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन


.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed