{"_id":"586bd6694f1c1b0252159732","slug":"woman-attacked-by-wild-boars","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर ने किया महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर ने किया महिला पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सुअर ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला का राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखड़ा ब्लॉक के मेलगांव निवासी मीना देवी (35) पत्नी गुमान सिंह नेगी अपनी साथी महिलाओं के साथ गांव के पास ही जंगल में पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। तभी एक सुअर ने उस पर हमला कर दिया। इससे मीना के बाएं हाथ में जख्म हुआ है। साथी महिलाएं उसे घर लेकर आईं और आपातकालीन वाहन 108 को फोन किया। गांव से सड़क करीब छह सौ मीटर दूर होने के कारण परिजनों ने मीना को पालकी में बैठाकर सड़क तक पहुंचाया। वहां से 108 के ईएमटी दिनेश चंद्र महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
-फोटो