{"_id":"5741f95a4f1c1bbc15690d0c","slug":"without-the-cooperation-of-the-villagers-forest-protection-not-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के सहयोग के बिना वनों की सुरक्षा संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के सहयोग के बिना वनों की सुरक्षा संभव नहीं
अमर उजाला/पौड़ी
Updated Sun, 22 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से वन संपदा के नुकसान से कैसे बचा जा सके और वनाग्नि की घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए वन विभाग तैयारी कर रहा है। रविवार को विभाग ने प्राथमिक विद्यालय स्यांरी में स्कूल के छात्रों, ग्रामीणों और महिला-युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
अनुभाग अधिकारी चतर सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने के लिए देखभाल करने और कोई घटना होने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की। वन दरोगा दीपन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना वनों की सुरक्षा संभव नहीं है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य रोशनी जोशी, महावीर लाल, राकेश प्रसाद जोशी, कीर्ति राम जोशी, विमला देवी, राकेश लाल, कृष्णा लाल, सुरेश लाल, सुशीला देवी, शांति देवी, लीला देवी, सुनीता देवी और राजेश्वरी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन