{"_id":"577a8fa64f1c1bb0617f9a17","slug":"with-40-kg-cannabis-dealer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 किलोग्राम गांजे के साथ व्यापारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 किलोग्राम गांजे के साथ व्यापारी गिरफ्तार
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने 40 किलोग्राम भांग की पत्तियों (गांजा) समेत एक युवक को रंगे हाथों दबोचा है। युवक की रोडवेज बस अड्डे में दुकान है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बरामद माल की कीमत बाजार में करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने पत्रकारों के समक्ष पुलिस के अभियान का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह ने दो टीमों का गठन किया। रविवार रात लगभग 10.50 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करने वाला एक युवक भारी मात्रा में गांजे की खरीद-फरोख्त के लिए निजी कार से कहीं निकल रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर की ओर से बताई गई सूचना के आधार पर रोडवेज बस डिपो में युवक राजीव बडोनी निवासी कोठड़ (श्रीनगर) की कार की तलाशी ली। कार के अंदर पुलिस को चार बोरों में गांजा रखा मिला।
विज्ञापन
नशीला पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया। एसएसपी ने बताया कि नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्मैक, भांग और अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई प्रवीण कोश्यारी, एसआई संतोष कुमार, एसआई रविंद्र शाह, हेड कांस्टेबल कृपाल सिंह और सिपाही महेश और संजय शामिल थे।
विज्ञापन