फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Will not have to wait for test results

परीक्षा परिणाम के लिए नहीं करना होगा इंतजार

Sat, 02 Jul 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sat, 02 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्रों को अब परीक्षा परिणाम के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परीक्षा परिणाम समय पर तैयार करने के लिए विवि ने केंद्रीय मूल्यांकन शुरू किया है। प्रयोग के तौर पर विवि प्रशासन स्कूल ऑफ सोशल साइंस, स्कूल आफ कामर्स व स्कूल आफ लैंग्वेजेज के विषयों में पहली बार केंद्रीय मूल्याकंन करवा रहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सब विषयों में केंद्रीय मूल्याकंन कराए जाने की योजना है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि में सीबीसीएस प्रणाली लागू होने से हर छह माह में सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं। अब तक प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं हो पाए हैं। तय समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए ही विवि प्रशासन ने केंद्रीय मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है। प्रयोग के तौर पर विवि प्रशासन स्कूल ऑफ सोशल साइंस, स्कूल आफ कामर्स व स्कूल आफ लैंग्वेजेज के विषयों में पहली बार केंद्रीय मूल्याकंन करवा रहा है। स्क्ूल आफ कार्मस व स्कूल आफ सोशल साइंस में केंद्रीय मूल्यांकन पूरा भी हो चुका है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित का कहना है कि प्रयोग सफल रहने पर जल्द ही सभी विषयों में केंद्रीय मूल्यांकन कराने की योजना है। प्रो. पुरोहित ने कहा कि केंद्रीय मूल्याकंन कराने से समय पर परीक्षा परिणाम तैयार करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


क्या है केंद्रीय मूल्यांकन
श्रीनगर। केंद्रीय मूल्याकंन के तहत विवि उत्तर पुस्तिका निरीक्षकों को विवि में ही आमंत्रित करता है। निरीक्षक विवि में ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर उत्तर पुस्तिकाएं व प्राप्तांकों की सूची हाथों हाथ विवि प्रशासन को सौंप देता है। जबकि पहले विवि उत्तर पुस्तिकाओं को विवि से बाहर निरीक्षकों को भेजता था। कई बार निरीक्षक काफी समय तक उत्तर पुस्तिकाएं व प्राप्तांक विवि को नहीं भेज पाता था। इससे परीक्षा परिणाम तैयार करने में देर होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed