फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   will have to take permission of celibration

न्यू ईयर ईव के आयोजन के लिए लेनी होगी पूर्वानुमति

Sat, 26 Dec 2015 08:29 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sat, 26 Dec 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात को होटल परिसर या अन्य क्षेत्रों में विशेष आयोजन के लिए संबंधित व्यवसायियों को पूर्व में प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यही नहीं ग्राहकों के मनोरंजन के लिए डीजे और तंबोला जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उन्हें 30 फीसदी मनोरंजन कर भी अदा करना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने सभी तहसील प्रशासन को इस आशय के पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार लैंसडाउन, कोटद्वार, श्रीनगर तथा यमकेश्वर क्षेत्रों में स्थित होटल स्वामियों एवं संचालकों की ओर से यदि अपने व्यवसाय के प्रचार-प्रसार एवं उसमें वृद्धि हेतु ग्राहकों के मनोरंजन के लिए हाउजी (तंबोला) तथा डीजे आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, तो उस पर नियमानुसार 30 फीसदी मनोरंजन कर तथा कार्यक्रम आयोजन की पूर्व अनुमति लिया जाना आवश्यक है। ऐसा ना किए जाने की स्थिति में होटल स्वामी के विरुद्ध उत्तराखंड आमोद एवं पणकर अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत करारोपण की कार्रवाई की जाएगी। डीएम की ओर से पुलिस और एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed