{"_id":"579b8edc4f1c1beb3f21e392","slug":"will-contest-all-70-seats-ukedi-p","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी पी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल पंवार गुट के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। 40 सीटें जीतने का दावा भी किया। पंवार ने कहा कि 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। शेष सीटों पर सितंबर तक नाम घोषित कर देंगे।
विज्ञापन
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पंवार ने कहा कि यूकेडी ने राज्य आंदोलन करके बनाया। अब प्रदेश की जनता को बेहतर विकल्प देने की जिम्मेदारी भी उन पर अधिक है। कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से राज करके प्रदेश को लूटा है।
विज्ञापन
58 दिन तक इन दोनों दलों की ओर से सत्ता के लिए किए गए ड्रामे से देशभर में उत्तराखंड की खूब बदनामी हुई। हालांकि इन दिनों प्रदेश के राजस्व में काफी वृद्धि हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये लोग किस तरह लूटपाट कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंवार ने कहा कि हिमाचल में बाहरी व्यक्ति जमीन नहीं ले सकता है, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस ने अपने बाहरी नेताओं के परिजनों को औने-पौने दामों में यहां की करोड़ों की भूमि दे दी। बाहरी राज्यों के लोगों का यहां पर जाति प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं, जो कि प्रदेश की जनता के हितों से कुठाराघात है।
उन्होंने काशी सिंह ऐरी, दिवाकर भट्ट को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि इन लोगों ने कांग्रेस से मिलकर पार्टी और राज्य आंदोलनकारियों को धोखा दिया। ये लोग कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं।
कहा कि उनका दल पलायन रोकने, रोजगार दिलाने और सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए काम करेगा। इस दौरान केंद्रीय प्रवक्ता नागेंद्र खंडूरी, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गणेश भट्ट, देहरादून जनपद महामंत्री सुरेंद्र पोखरियाल मौजूद रहे।
स्टांप में लिखवा रहे हैं प्रत्याशी से
पंवार ने कहा कि सत्ता के लोभ में पहले लोग भाजपा-कांग्रेस से मिल गए थे। पार्टी की ओर से सत्ता से दूर रहने के निर्देश भी नहीं माने गए। अब वह प्रत्याशियों से पहले ही सौ रुपये के स्टांप में लिखवा रहे हैं, ताकि भविष्य में दल का विधायक इस तरह पार्टी से धोखा नहीं कर सके।
एक को पौड़ी में कार्यसमिति की बैठक
पंवार ने कहा कि एक अगस्त को पौड़ी में पार्टी की कार्यसमिति की बैठक होगी। उन्होंने कहाकि संगठन की मजबूती पर काफी तेजी से काम हो रहा है। अब तक पार्टी के 70 हजार सदस्य बन चुके हैं। 31 दिसंबर तक ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
राज्य बचाओ आंदोल दो से पौड़ी से
पंवार ने कहा कि दो अगस्त 1994 को पौड़ी से स्व. इंद्रमणि बडोनी के नेतृत्व में राज्य निर्माण के आंदोलन की शुरूआत हुई थी। अब राज्य बचाने के लिए दो अगस्त से यहीं राज्य बचाओ आंदोलन शुरू करेंगे।