{"_id":"b2869ced4d738323da790c498a883d59","slug":"will-be-performed-at-the-end-of-the-seven-day-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में हड़ताल समाप्त नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में हड़ताल समाप्त नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर कोषागार कर्मियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। कहा कि एक सप्ताह में कोषागार कर्मियों की मांगें हल नहीं होती तो भाजपा जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी।
पार्टी कार्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रावत ने कहा कि कोषागार कर्मचारी 43 दिनों से हड़ताल पर है। इससे आम लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में आपदा के दौरान श्रीनगर आईआईटी में थलीसैण, बुंगीधार और पाबौ के आईआईटी का करीब साढ़े सात करोड़ का सामान मलबे में दब गया था। सरकार मलबे से दबे सामान को नहीं निकाल रही है। उन्होंने अलकनंदा के किनारे बनाई जा रही सुरक्षा दीवार के निर्माण पर भी सवाल उठाया। कहा कि दीवार में कई जगह पांच-पांच मीटर कर गैप देना ठीक नहीं है।
कहा कि वर्ष 2013 में राठ क्षेत्र में नलई से पैठाणी तक हुए नुकसान की भी भरपाई नहीं की गई। उन्होंने पाबौ और थलीसैण ब्लाक के 42 गांवों में शासन की ओर से एक स्वयंसेवी संस्था के जरिये कराए जा रहे कामों पर भी सवाल उठाया। कहा कि संस्था धरातल में कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 13 फरवरी से जनाक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत, विक्रांत रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमला रावत, महिला मंत्री सुमन लता ध्यानी आदि मौजूद थे।