फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wild forest, millions of forest reserves

धधक रहे जंगल, लाखो की वन संपदा राख

Thu, 27 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र के चारों ओर जंगल आग से धधक रहे है। लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। संसाधनों के अभाव में वन विभाग बेबस बना हुआ है। वह जंगलों की आग बुझाने के लिए इंद्रदेव की ओर टकटकी लगाए हुए है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम श्रीकोट, उफल्डा सहित कई क्षेत्रों के जंगल आग से धधकने लगे। आग इतनी भीषण थी कि इसकी गर्माहट आवासीय बस्तियों तक पहुंच रही थी। स्थानीय निवासियों की सूचना पर वन विभाग और पुलिसकर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन वनाग्नि की भीषणता को देखते हुए कोई कुछ नहीं कर पाया। हालांकि, बृहस्पतिवार को आग कुछ कम हुई।
विज्ञापन

सिविल सोयम क्षेत्र श्रीनगर के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अब तक पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र को आग से नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के लिए टीम स्थल पर मौजूद है। विभाग के पास संसाधन पर्याप्त हैं, जबकि आग बुझा रहे कर्मचारी संसाधनों का रोना रो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आग बुझाने के लिए उन्हें झाड़ियों के भरोसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उफल्डा धोबी घाट निवासी रविंद्र ने बताया कि वनों की आग का धुआं घरों तक पहुंच रहा था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed