{"_id":"6782c79db2817b89060427ee","slug":"widening-work-started-between-satpuli-gumkhal-on-kotdwar-pauri-highway-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-592029-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर सतपुली गुमखाल के बीच चौड़ीकरण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर सतपुली गुमखाल के बीच चौड़ीकरण कार्य शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। मेरठ पौड़ी हाईवे संख्या 534 पर सतपुली गुमखाल के बीच चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। हाईवे के गुमखाल से सतपुली 175 किमी से 196 किमी तक के 21 किमी भाग के विस्तारीकरण व डबल लेन सड़क के निर्माण के लिए 452.81 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। सड़क चौड़ी होने के बाद हाईवे पर आवाजाही सुगम हो जाएगी।
सड़क चौड़ीकरण के लिए सतपुली से गुमखाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन, धुमाकोट द्वारा खड्ड साइड से 24 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। मोटर मार्ग को डबल लेन (12 मीटर) ही बनाया जाएगा। एनएच खंड धुमाकोट के ईई अरुण कुमार ने बताया कि सड़क विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। संवाद