फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   When their patience ran out, local residents took to the streets armed with pickaxes and shovels.

Kotdwar News: सब्र ने जवाब दिया तो गैंती-फावड़े लेकर सड़क पर उतरे क्षेत्रवासी

Sun, 04 Oct 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 04 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
When their patience ran out, local residents took to the streets armed with pickaxes and shovels.
कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन में शामिल क्षेत्रवासियों का सब्र जवाब दे गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग को अनसुना करने पर रोष व्यक्त करते हुए खुद ही श्रमदान कर पुश्ता बनाया और मार्ग को समतल किया।
विज्ञापन

रविवार को संघर्ष समिति के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग और सामाजिक संगठनों के सदस्य गैंती, फावड़ा, बेलचा और तसला लेकर पहुंचे। सिगड्डी स्रोत नदी पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमिया देवता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद जयकारों के साथ कार सेवा शुरू हुई। आंदोलनकारियों ने पत्थरों की चिनाई कर पुश्ता बनाया और मार्ग को समतल किया। कई स्थानों पर गड्ढे भरकर आम लोगों के आवागमन के लिए रास्ता खोला गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि 26 साल बाद भी सरकार कोटद्वार, लालढांग और गढ़वाल के करीब आठ लाख लोगों को सुगम आवागमन के लिए सड़क उपलब्ध नहीं करा पाई है। वन्यजीव संरक्षण और जनहित के लिए एलिवेटेड मार्ग ही स्थायी विकल्प है। संयोजक रविंद्र सौंद ने वन भूमि को नियमों के तहत डिनोटिफाई कर लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने और पर्याप्त बजट जारी कर निर्माण शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन नेगी ने कहा कि वन सड़क क्षेत्रवासियों की समस्या का पूर्ण समाधान नहीं है। सूर्यास्त से सूर्योदय तक आवागमन और मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध की आशंका के चलते एलिवेटेड मार्ग जरूरी है। हेमा नेगी ने मार्ग को पौराणिक और आर्थिक, सामाजिक व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर प्रवीन थापा, मधुसूदन नेगी, कृपाल गुसाईं, भीम सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, नारायण सिंह, शिवचरण सौंद, नरेंद्र सिंह, राजेश बुड़ाकोटी, मोहन सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed