फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Call to boycott online tasks; demand to end the mandatory TET requirement.

Kotdwar News: ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का एलान, खत्म हो टीईटी की अनिवार्यता

Sun, 04 Oct 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 04 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Call to boycott online tasks; demand to end the mandatory TET requirement.
कोटद्वार। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सतपुली में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई गई। शिक्षकों ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान करे। शिक्षकों ने अनावश्यक रूप से थोपे जा रहे ऑनलाइन कार्यों की अधिकता का भी विरोध किया।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों ने जबरन थोपे गए ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके अलावा न्यूनतम वेतनमान 17140 की वसूली रोकने के लिए प्रभावित शिक्षकों ने उच्च न्यायालय की शरण लेने का निर्णय लिया। बैठक में लक्ष्मण सिंह नेगी, मुकेश काला, बिपिन चौहान, पवन देवलियाल, मनोज रावत, रश्मि बिष्ट, चंद्रमोहन बिष्ट, पूरण सिंह रावत, राकेश और मनमोहन चौहान आदि ने विचार रखे। संचालन जिला मंत्री भोपाल सिंह रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed