फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wearing the Royal Rope, 173 recruits became an integral part of the Indian Army.

रॉयल रस्सी धारण कर 173 रिक्रूट बने भारतीय सेना के अभिन्न अंग

Sat, 21 May 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Wearing the Royal Rope, 173 recruits became an integral part of the Indian Army.
लैंसडौन में आयोजित पासिंग आउट परेड में तिरंगे के सामने शपथ लेते रिक्रूट। - फोटो : KOTDWAR
गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय लैंसडौन में 34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद रॉयल रस्सी धारण करते हुए 173 रिक्रूट भारतीय थल सेना के अभिन्न अंग बन गए। बतौर समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर तपन लाल शाह ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेते हुए रिक्रूटों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर (जीआरआरसी) के परेड ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड में समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर तपन लाल शाह ने 173 रिक्रूटों की परेड का निरीक्षण किया और उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। रिक्रूटों ने अपने दाहिने कंधे पर साहस की प्रतीक रॉयल रस्सी (लाल रंग की डोरी) धारण की। उन्हें 34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद राइफलमैन का दर्जा हासिल हुआ। उन्हें विधिवत ढंग से भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज टोली के समक्ष रिक्रूटों ने तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया और धर्म पुस्तिका में हाथ में रखकर देश की मर्यादा और हर कीमत पर रक्षा करने का वचन दिया। सलामी मंच के सामने से परेड के गुजरते ही दर्शक दीर्घा में उपस्थित उनके परिजनों ने करतल ध्वनि के साथ सैनिकों का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में ब्रिगेडियर तपन लाल शाह ने रिक्रूटों में जोश भरते हुए कहा कि गढ़वाली सेना के शौर्य के किस्से विश्व पटल पर दर्ज हैं।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सैनिक किए सम्मानित
समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर तपन लाल शाह ने प्रशिक्षण दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने राइफलमैन मनीष कुमार गुसाईं को स्वर्ण पदक, राइफलमैन मोहित सिंह को रजत पदक, राइफलमैन नवीन बिष्ट को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा राइफलमैन सागर पोखरियाल को फिजीकल, राइफलमैन प्रदीप कुमार को ड्रिल और राइफलमैन सिद्धांत सिंह को फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने लिए पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोर्स की सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ‘ग’ कंपनी को चैंपियनशिप बैनर का खिताब दिया गया। यह खिताब ग कंपनी के सूबेदार हरीश सिंह बिष्ट ने समीक्षा अधिकारी के हाथों ग्रहण किया। हवलदार रविंद्र सिंह को उत्तम प्रशिक्षक और सूबेदार हरीश सिंह बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ प्लाटून कमांडर का खिताब प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed