फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Water not coming from one month Gnsali

एक माह से नहीं आ रहा घनसाली में पानी

Thu, 19 May 2016 09:59 PM IST
घनसाली(टिहरी)
घनसाली(टिहरी) Updated Thu, 19 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Water not coming from one month Gnsali
घनसाली में जल संस्‍थान कार्यालय में प्रदर्शन करते स्‍थानीय निवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे घनसाली निवासियों का गुस्सा जल संस्थान पर फूट पड़ा। दर्जनों लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर संस्थान के अधिकारियों को बंधक बनाया जाएगा।

विज्ञापन


रानीगढ़-घनसाली पेयजल योजना नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से एक माह से आनंद बिहार एवं स्थानीय बाजार में पेयजल संकट बना हुआ है। इससे आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने जल संस्थान के कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी चार साल पहले चौदह किमी लंबी रानीगढ़-घनसाली पेयजल योजना बनाई थी। लेकिन जल संस्थान ने वितरण लाइन, सप्लाई टैंक आदि का निर्माण मानक के अनुरूप न होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। जबकि अधिकारियों की मिलीभगत से दर्जनों लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। उन्होंने जल्द पेयजल व्यवस्था नियमित न होने पर अधिकारियों को बंधक बनाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश मंत्री शक्तिलाल शाह, विनोद उनियाल, नरेश कुमांई, देवराज, अजमेर रावत, पदम सिंह कुमांई, लक्ष्मण सिह, विजय कुमाईं, राम सिह,  लता देवी, शशी देवी शोभ देवी, सुशीला देवी, तारा देवी, विनिता देवी, बबीता देवी, पूर्णा देवी रूपवती देवी,कृष्णा देवी आदि मौजूद थी। दूसरी, ओर जल संस्थान के अवर अभियंता सुमित गुनसोला ने कहा कि 15 दिन के अंदर अवैध संयोजनों का विच्छेदन कर पेयजल आपूर्ति नियमित करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed