फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Water crisis in 40 villages of Rikhanikhal block

रिखणीखाल ब्लाक के 40 गांवों में पानी का संकट

Wed, 05 Aug 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in 40 villages of Rikhanikhal block
अंदरसों पंपिंग पेयजल योजना का पंप बंद होने से रिखणीखाल ब्लाक के 40 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। स्थिति यह है कि लोग कई किमी. दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत ने जल संस्थान से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत मंजुली तल्ली, मंजुली मल्ली, ढाबखाल, नयेड़ी, अंदरसों, पलीगांव, घुतगाली, बूंगा तल्ला, बूंगा मल्ला, डाबरी वल्ली समेत 40 गांवों की पांच हजार की आबादी है। इन गांवों के लिए 30 साल पहले अंदरसों गदेरे में पंपिंग पेयजल योजना शुरू हुई थी लेकिन 10 दिनों से योजना का पंप बंद होने से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिखणीखाल रमेश रावत ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो रिखणीखाल तहसील में धरना देंगे। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि दोनों पंप की फाउंडेशन खराब होने के कारण पंप नहीं चल रहा है। जल्द ही फाउंडेशन को ठीक कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed