{"_id":"57164a314f1c1b0f4a8b45c0","slug":"was-poisoned-by-eating-the-death-of-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से हुई थी बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से हुई थी बस चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को धुुमाकोट में हुए हादसे के आरोपी बस चालक के शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों ने उसका बिसरा सुरक्षित रखवा लिया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह जहर खाने से बताई गई है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
धुमाकोट बस हादसे के लिए जिम्मेदार माने जा रहे बस चालक ओमप्रकाश ध्यानी का शव सोमवार की शाम रेलवे स्टेशन पर मिलने से जहां पुलिस सकते में है, वहीं उसके परिजन सदमे में आ गए। परिजनों का कहना है कि बस हादसे की वजह जो भी रही हो, लेकिन ओमप्रकाश काफी दबाव और परेशानी महसूस कर रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के चौबीस घंटे के अंदर उसने यह कदम उठा लिया। रेलवे स्टेशन कोटद्वार से उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया था।
विज्ञापन
इसके चलते कोतवाली पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराने का अनुरोध अस्पताल प्रशासन से किया था। मंगलवार दिन में उसका पोस्टमार्टम डॉ. एसडी आर्य और डॉ. जेपी ध्यानी के पैनल ने किया। डॉक्टरों ने जहां उसका बिसरा सुरक्षित रखवा लिया है, वहीं जहर खाने से ही मौत बताई है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने धुमाकोट बस हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश करते हुए एसडीएम धुमाकोट को जांच सौंप दी है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और 35 लोग घायल हुए हैं। सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन