फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   waiting for road.

दस वर्षों से सड़क का इंतजार

Wed, 01 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 01 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण दुगड्डा ब्लाक की ग्रामपंचायत जमरगड्डी मल्ली के अंबेडकर ग्राम धरियालसार के ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। शासन से सड़क स्वीकृत होने के बाद भी विभागीय कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण मायूस हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 2006 में ग्रामपंचायत जमरगड्डी के अंबेडकर ग्राम धिरियालसार के लिए आमसौड़ से जमरगड्डी मल्ली तक मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का सर्वे पूरा तो कर दिया, लेकिन सड़क बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन


विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। पूर्व प्रधान शंभू प्रसाद, ग्रामीण मोहन सिंह, प्रेम सिंह, इंद्र सिंह, विजय सिंह ने विभाग पर अंबेडकर ग्राम की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि दस वर्ष से सड़क स्वीकृत है, लेकिन विभाग सर्वे होने के बाद भी सड़क का कार्य शुरू नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलकर आमसौड़ आना पड़ता है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को लाने ले जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब जल्द ही सड़क का काम शुरू नहीं किया गया तो लोक निर्माण विभाग के ईई का घेराव किया जाएगा।


उधर, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता एसपी उनियाल ने बताया कि आमसौड़ से जमरगड्डी मल्ली के लिए सड़क का दोबारा सर्वें किया जा रहा है, भूमि का पेच फंस रहा है। ग्रामीणों को आपस में बैठकर समाधान का सुझाव दिया गया है। आपसी सहमति बनते ही सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed