{"_id":"5da0b94f8ebc3e93d47d785d","slug":"voting-after-legislator-s-assassination-kotdwar-news-drn3225255119","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के अश्वासन के बाद माने जयहरी तल्ली के लोग, किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के अश्वासन के बाद माने जयहरी तल्ली के लोग, किया मतदान
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जयहरी के राजस्व ग्राम जयहरी तल्ली में सड़क नहीं तो मतदान नहीं पर अड़े ग्रामीणों को आखिरकार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने मना लिया। विधायक के आश्वासन के बाद जयहरी तल्ली के ग्रामीण पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। जयहरी तल्ली के ग्रामीणों के मतदान के लिए पहुंचने पर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार सुबह ठीक आठ बजे से विकासखंड के अन्य पोलिंग बूथों की तरह जयहरी बूथ पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बूथ पर अन्य गांवों के लोग तो पहुंचे, लेकिन जयहरी तल्ली के लोग मतदान करने नहीं पहुंचे। इससे परेशान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने विधायक ऋतु खंडूड़ी को सूचना दी। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और शाम सवा चार बजे मतदान करने के लिए घरों से निकले। ग्रामीणों ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जयहरी के जयहरी तल्ली गांव के ग्रामीणों ने गांव को मोटर मार्ग से नहीं जोड़ने पर गहरी नाराजगी जताते हुए पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। जयहरी तल्ली गांव में वर्तमान में 30 परिवार अनुसूचित जाति के निवास करते हैं। गांव में मोटर मार्ग के नहीं होने से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2010 में तत्कालीन गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज को ग्रामीणों ने भृगुखाल से बघेलगांव, जयहरी मल्ली होते हुए तुन्ना, निषणी, एरोली होते हुए तिमल्याणी मोटर मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव दिया था। ग्रामीणों के इस प्रस्ताव को सांसद ने लोक निर्माण विभाग पौड़ी को भेज दिया था, इसके बाद विभाग ने मोटर मार्ग के निर्माण के लिए तीन बार सर्वे भी किया था। पांच किमी मोटर मार्ग के प्रथम चरण में में 63 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के कांडी आगमन के दौरान ग्राम निसणी के ग्रामीणों की ओर से भी मोटर मार्ग निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। गांव के सभी ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की बेरुखी से खिन्न होकर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया था।