फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Voters made aware through rally and street play

रैली और नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को किया जागरूक

Sun, 13 Feb 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Voters made aware through rally and street play
आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाते स्वयंसेवी। - फोटो : KOTDWAR
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत आरसीडी पब्लिक स्कूल, शिवराजपुर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत शिवराजपुर व दुर्गापुरी क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। साथ ही नुक्कड़ नाटक से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने स्वयंसेवकों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि सोमवार 14 फरवरी के दिन उनके परिवार और आस पड़ोस में कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित नहीं रहना चाहिए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुभाष चंद्र ढौंडियाल और प्रधानाचार्या सीमा ढौंडियाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अपने मत का प्रयोग अवश्य करना है। कार्यक्रम अधिकारी शंकर बहादुर के नेतृत्व में विद्यालय से शुरू हुई रैली शिवराजपुर और दुर्गापुरी होते हुए दुर्गापुरी चौराहा पहुंची। यहां स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक से जनमानस को 14 फरवरी को अपने अन्य कार्यों को छोड़कर मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। बताया कि सोमवार को मतदान के दिन एनएसएस स्वयंसेवक वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाकर उत्तराखंड चुनाव कौथिग को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर अंजना रावत, अंजलि गुसाईं सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में जागरूकता के पोस्टर लगाए
कोटद्वार। एनएसएस स्वयंसेवियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के आदर्श मतदान केंद्र और पिंक मतदान केंद्रों में जन जागरूकता के पोस्टर लगाए। उन्होंने पोस्टरों के माध्यम से लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। रविवार को एनएसएस समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, कार्यक्रम अधिकारी रेनू गौड़, शंकर बहादुर और के नेतृत्व में एनएसएस की छात्राओं ने राजकीय बालिका इंटर कालेज कोटद्वार, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर और हैप्पी होम स्कूल में गुब्बारों से सजावट की और जन जागरूकता के पोस्टर चिपकाए। स्वयंसेवियों के उत्तराखंड चुनाव कौथिग पोस्टर के माध्यम से गढ़वाली बोली में सभी भै बैंयों, यो च संदेश, 14 फरवरी कु दिन वोट जरूर दीण, मजबूत बणोंण अपणु प्रदेश पक्यियों... से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed