नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षण संस्थाओं की एनएसएस इकाइयों की ओर से नगर में रैली निकालकर लोगों को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में मतदाता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आर्य कन्या इंटर कालेज, कोटद्वार, जीजीआईसी कोटद्वार, जीआईसी कोटद्वार, जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी, जीआईसी कण्वघाटी की एनएसएस इकाइयों की ओर से नगर में निर्वाचन साक्षरता रैली निकालकर लोगों से सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की गई। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचकर संपन्न हुई। जीआईसी कोटद्वार में रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह नेगी, सह कार्यक्रम अधिकारी अनूप नेगी, परिचारक मोहम्मद उस्मानुद्दीन ने किया। जीजीआईसी कोटद्वार में रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी रेनू गौड़ ,आर्यकन्या इंटर कालेज में अल्का बिष्ट व जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी में रैली का संचालन राजीव शर्मा ने किया। कोटद्वार कोतवाली में कोतवाल मनोज रतूड़ी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस के मौके पर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। तहसील में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं से मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार डबल सिंह रावत, प्रवीन सिंह रावत, चेतन सिंह, अरुण कुमार, नागेंद्र कोठियाल, पुष्कर सिंह सुटयाल, अनवर अहमद, मंजू शर्मा, महेंद्र कुमार, अधिवक्ता प्रमोद राणा, कुंवर सिंह गुसाईं, हेमेंद्र नौटियाल, मुकेश कबटियाल, इंद्रेश भाटिया आदि मौजूद रहे।