{"_id":"57a224cb4f1c1b6f152ba81e","slug":"viral-fever-spread-in-the-overcrowded-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल फीवर फैला, अस्पतालों में भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल फीवर फैला, अस्पतालों में भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद क्षेत्र में वायरल ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आजकल हर दूसरा शख्स वायरल से पीड़ित है। डिस्पेंसरी और अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक छोटे बच्चे बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। बरसात के बाद वायरल के रोगियों की संख्या बढ़ी है। घर-घर में जुकाम, खांसी, बुखार से लोग पीड़ित नजर आ रहे हैं। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में हर दिन वायरल फीवर के 150 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में करीब एक दर्जन निजी चिकित्सालय हैं। इनके पास भी 30 से 40 मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर आंकड़े देखें तो हर दिन लगभग 750 से अधिक मरीज उपचार के लए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
चिकित्सक की राय
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के फिजिशियन डा. जेसी ध्यानी ने बताया कि बरसात के चलते मौसम में परिवर्तन आ गया है, जिससे संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। इससे बचने के लिए खान पान पर ध्यान देना आवश्यक है। पानी को उबाल कर पीएं, खुले में बिकने वाले पदार्थों का सेवन न करें। घर के आसपास गंदगी जमा न होने से इससे मच्छर पैदा होने का खतरा बना रहता है। स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक की सलाह लिए बिना दवाई का सेवन न करें।
विज्ञापन