Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers, angered by leopard attacks, surrounded the DFO's residence.

Kotdwar News: गुलदार के हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने डीएफओ आवास घेरा

Wed, 25 Nov 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 25 Nov 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by leopard attacks, surrounded the DFO's residence.
फोटो
विज्ञापन


एक सप्ताह में आबादी क्षेत्र में लगेंगे चार एआई कैमरे
डीएफओ ने दिया सुरक्षा का भरोसा, फरवरी तक वनकर्मियों की निगरानी में जंगल जाएंगे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में गुलदार और बाघ के बढ़ते हमलों से आक्रोशित रामपुर, कोटड़ीढांग और सनेह के ग्रामीणों ने बुधवार को डीएफओ आवास का घेराव किया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर वन्यजीवों के हमले रोकने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की। डीएफओ तरुण एस ने एक सप्ताह के भीतर आबादी क्षेत्र में चार एआई कैमरे लगाने समेत अन्य सुरक्षा उपाय करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
पार्षद अनिल रावत और संजय भंडारी के नेतृत्व में डीएफओ आवास पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि लालपानी, सनेह और कोटड़ीढांग क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार और बाघ की सक्रियता बनी हुई है। वन्यजीव आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। हाल ही में गुलदार के हमले में महिला कविता की मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई लोग हमलों में घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सनेह मल्ली में आठ वर्षीय बच्ची सान्वी पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने प्रभावी कदम उठाए होते तो शायद कविता की जान बच सकती थी। उन्होंने हमलावर गुलदार को मारने के आदेश के बावजूद ट्रैंकुलाइज करने पर भी सवाल उठाए। बताया कि मंगलवार रात भी क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों ने प्रमुख रास्तों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, जंगल से सटे संपर्क मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने और आबादी व जंगल के बीच उगी झाड़ियों का कटान कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीएफओ ने एक सप्ताह में चार एआई कैमरे लगाने और ग्रामीणों को व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे जोड़ने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि फरवरी तक ग्रामीण सुबह नौ से 11 बजे और शाम तीन से पांच बजे तक वनकर्मियों की टीम के साथ जंगल में चारा-पत्ती लेने जा सकेंगे। झाड़ियों का कटान कराने के लिए लोनिवि को पत्र भेजने के निर्देश रेंजर विपिन चंद्र जोशी को दिए। गांव में पिकेट स्थापित करने और वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाल प्रदीप नेगी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डीएफओ आवास का घेराव करने वालों में विजय रावत, ममता देवी, सुनीता देवी, सोनम, समा, बबीता नेगी, रश्मि, धनेश्वरी देवी, सुषमा देवी, लक्ष्मी, कमल, रिंकी, पूनम, शानू, रुचि, सीता देवी, देवेश्वरी देवी, मधु देवी, मीना देवी, सरोजनी देवी, गोदांबरी देवी, बिमला देवी और बीना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed