{"_id":"622a036ec3e8963d7679f001","slug":"victory-procession-taken-out-from-kotdwar-to-bhabar-holi-celebrated-kotdwar-news-drn4060592140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार से भाबर तक निकाला विजय जुलूस, मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार से भाबर तक निकाला विजय जुलूस, मनाई होली
विज्ञापन
चौबट्टाखाल विधानसभा से सतपाल महाराज के जीतने पर बैजरों में खुशी से झूमते भाजपाई।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार शहर से लेकर भाबर तक की सड़कों पर होली-दिवाली मनाते हुए जमकर जश्न मनाया। उन्होंने आतिशबाजी के साथ भगवा गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुए शहर में विजय जुलूस निकाला।
बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी की जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ झंडाचौक पर एकत्रित हो गए। उन्होंने भाजपा जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और ऋतु खंडूड़ी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने झंडाचौक पर आतिशबाजी की। एक दूसरे पर भगवा अबीर गुलाल लगाया और ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके। कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार के गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड, पटेल मार्ग आदि स्थानों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, नगर महामंत्री पंकज भाटिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा डबराल, राजदीप माहेश्वरी, सतीश गौड़, राकेश मित्तल, गोविंद लड्डा, बृजपाल राजपूत, मुकेश डबराल, अनीता आर्य और मानेश्वरी बिष्ट आदि मौजूद रहे। वहीं भाबर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किशनपुरी में जीत का जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे पर रंग लगाया और आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर किशनपुर के पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष राममोहन शुक्ला, बुद्धिबल्लभ धूलिया, आशा राम धूलिया, अनिल गौड़, सुनील थपलियाल, दीपक गौड़ और मनीष काला आदि मौजूद थे।
जीत पर झूमे भाजपाई, मिठाई बांटकर मनाई खुशी
बैजरो/धुमाकोट। चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज की लगातार दूसरी बार जीत के बाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने बीरोंखाल, रसिया महादेव, मैठणाघाट, स्यूंसी, बैजरो, वेदीखाल आदि बाजारों में एक दूसरे को बधाई दी और जनता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यशपाल गैरोला, महामंत्री ओमपाल बिष्ट, मनजीत कंडारी, ओमप्रकाश, सुशील चंद्र, विनोद कुमार और अरविंद गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं लैंसडौन से भाजपा प्रत्याशी विधायक दिलीप रावत की लगातार तीसरी बार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धुमाकोट, नैनीडांडा, हल्दूखाल, जड़ाऊखांद, दिगोलीखाल, गौलीखाल आदि बाजारों में बैंड बाजों के साथ जीत का जुलूस निकाला और मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष कमल किशोर ध्यानी, महामंत्री शशिकुमार ध्यानी, सुनील चौहान, ब्लाक प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, सत्यपाल सिंह रावत, मुन्नी ध्यानी, प्रकीर्ण नेगी आदि मौजूद रहे। जड़ाऊखांद बाजार में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे जलाए। इस दौरान राजेंद्र पटवाल, मोहन ध्यानी, धीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, धनसिंह लोग मौजूद रहे।