फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   vehicles on Gokhle marg

सब्जी मंडी गुलजार, गोखले मार्ग पर चले वाहन

Tue, 26 Apr 2016 07:02 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 26 Apr 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
vehicles on Gokhle marg
सब्जीमंडी गुलजार हुई। - फोटो : अमर उजाला

शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कवायद रंग लाने लगी है। मंगलवार को पुलिस, प्रशासन, परिवहन विभाग की संयुक्त पहल से जहां गोखले मार्ग एकदम खाली रहा, वहीं यहां से पहाड़ की ओर जाने वाली बसें गुजरी। लालबत्ती चौक स्थित सब्जी मंडी एक बार फिर से गुलजार हो गई। अब पुलिस लालबत्ती चौक से झंडाचौक और नजीबाबाद रोड पर डिवाइडर लगाने की तैयारी में है। डिवाइडर मंगवाए गए हैं।

विज्ञापन


शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद मंगलवार को भी जारी रही। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने स्टेशन रोड, गोखले मार्ग और नेेशनल हाईवे से रेहड़ी, ठेली, फल और सब्जी वाले हटाए। उन्हें नगरपालिका और प्रशासन द्वारा सुझाए गए स्थानों पर ठेली लगाने को कहा गया है। पुलिस, प्रशासन की कवायद का नतीजा मंगलवार को सड़कों और चौक-चौराहों पर नजर भी आया। नजीबाबाद चौक पर रोज लगने वाला जाम नहीं था। पहाड़ की ओर जाने वाला ट्रैफिक गोखले मार्ग से डायवर्ट किया गया। पुलिस की मानें तो यह व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के अनुसार सब्जी मंडी एक बार फिर गुलजार हो गई है। सब्जी लेने के लिए लोग सब्जी मंडी का रुख कर रहे हैं। हालांकि गोखले मार्ग पर सब्जी बेचने वाले सभी फड़ वालों को सब्जी मंडी में जगह नहीं मिल सकी है। प्रशासन और पालिका उन्हें अन्यत्र एडजस्ट करने का प्रयास कर रहा है। नए ट्रैफिक प्लान की शहरवासी सराहना कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने देवीरोड पर लगने वाले वाहनों के जमघट से निजात दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल विक्रेताओं की मांग, ज्ञापन सौंपा
कोटद्वार। मंडी समिति के निदेशक लक्ष्मण सिंह रावत की अगुवाई में फल विक्रेताओं ने तहसीलदार अबरार हुसैन को ज्ञापन सौंपकर सब्जी मंडी में जगह दिलाने की मांग की है। कहा कि गोखले मार्ग पर करीब तीस फल विक्रेता वर्षों से फल बेचने का काम कर आजीविका कमा रहे हैं। गोखले मार्ग खाली कराने से उनके सामने भुखमरी की समस्या आ गई है। गोखले मार्ग के फल विक्रेताओं को सब्जी मंडी में प्राथमिकता के आधार पर दुकान के लिए स्थान आवंटित करने की जाए। फल विक्रेताओं ने राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पालिका के नामित सभासद शादाब अहमद, जुुल्फकार, मुकीम, नौसाद, गुलाम साबिर, नजीर, इरफान आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed