फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Max vehicle hit the roadways, seven injured

मैक्स वाहन रोडवेज से टकराया, सात घायल

Tue, 12 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Tue, 12 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Max vehicle hit the roadways, seven injured
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा कोटद्वार के बीच एक मैक्स वाहन रोडवेज बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह दुगड्डा से सवारी वाहन मैक्स सात लोगों को लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा था। तभी आमसौड़ के पास मैक्स लैंसडौन जा रही रोडवेज की बस के पीछे के हिस्से से टकरा गई। बस से टकराने के बाद मैक्स  सड़क पर पलट गई। गाड़ी गिरते ही लोग चीखने चिल्लाने लगे। सड़क पर वाहन पलटते देख अन्य राहगीरों ने घायलों को किसी तरह मैक्स से बाहर निकाला और उन्हें अन्य वाहनों से कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जीवलखाल निवासी सौरभ(20), जीवलखाल निवासी रजनी देवी, परसूला निवासी चालक भरत सिंह नेगी (32), मुरादाबाद निवासी राधा देवी (51) की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जबकि गाड़ीघाट निवासी कमला देवी, मनीष और भूमिका को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। डॉक्टरों ने भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed