फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Veer Chandra Singh Garhwali was an example of communal harmony.

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली

Fri, 23 Apr 2021 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Veer Chandra Singh Garhwali was an example of communal harmony.
कोटद्वार तहसील में पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का माल्यार्पण क? - फोटो : KOTDWAR
पेशावर कांड की वर्षगांठ पर विभिन्न संगठनों ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अंग्रेजों के आजादी के आंदोलन को कुचलने की साजिश को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने ही नाकाम किया था।
विज्ञापन

ध्रुवपुर स्थित चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक स्थल पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने स्व. गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ‘गढ़वाली’ ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे। बताया कि अंग्रेज निहत्थे पठानों पर हिंदू सैनिकों की ओर से फायरिंग कराकर हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच फूट डालकर आजादी के आंदोलन को भटकाना चाहते थे, लेकिन अंग्रेजों की इस चाल को भांपते हुए उनकी पूरी रणनीति को विफल कर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली इतिहास के महाननायक बन गए। इस मौके पर आलोक रावत, गीता बिष्ट, बीना बिष्ट, मुन्नी देवी, राजेश्वरी देवी, मोहन सिंह नेगी, अमित भारद्वाज, अनुज भट्ट, मनोज गुसाईं, चंद्र प्रकाश जदली, संदीप रावत, अंकित अग्रवाल, दीपू पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर तहसील में महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि 1930 को आज ही के दिन महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेजों के आजादी के आंदोलन को कुचलने की साजिश को नाकाम किया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, चंद्रमोहन सिंह रावत, हरेंद्र पुंडीर, जितेंद्र भाटिया, प्रो. संजीव पुरी, कृपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और एकता मंच ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान
नई टिहरी। एकता मंच और कांग्रेस की ओर से पेशावर कांड की वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों और शहीद परिजनों का सम्मान किया गया। कहा कि देश के बहादुर सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर गौरवशाली इतिहास रचा है। इस मौके पर टिहरी के विकास के लिए संकल्प पत्र भी पेश किया गया। कहा कि विकास के लिए सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर काम करने की जरूरत है।

पालिका सभागार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने सेनि. सूबेदार मेजर मकान सिंह चौहान, पूर्व सैनिक सत्ये सिंह पंवार, श्याम सिंह कोकलियाल, गोविंद प्रसाद, धनपाल सिंह राणा और शहीद सैनिक वीरेंद्र लाल के पिता झबरू लाल को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टीएचडीसी की सीएसआर मद की धनराशि का बांध विस्थापितों, प्रभावितों के रोजगार पर खर्च करने, बांध प्रभावित क्षेत्र और नई टिहरीवासियों को बिजली, पानी निशुल्क देने, झील में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देने, झील क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाने समेत आठ सूत्री संकल्प पत्र भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर राहुल बुटोला, मोहम्मद परवेज, मनजीत राणा, तपेंद्र नेगी, अनुपम भट्ट, राजेश चौहान, प्रकाश कृषाली, अनिल उनियाल, सुनील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed