{"_id":"5e2f10cf8ebc3e4b0a7f3e88","slug":"vasant-panchami-festival-begins-with-march-past-kotdwar-news-drn334106534","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट के साथ वसंत पंचमी महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट के साथ वसंत पंचमी महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
बसंत पंचमी के मौके पर कोटद्वार नगर में मार्च पास्ट निकालते स्कूली बच्चे।
- फोटो : KOTDWAR
मार्च पास्ट के साथ कण्वाश्रम में वसंत पंचमी महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
सोमवार को मुख्य अतिथि काबीना मंत्री रावत ने महोत्सव के पारंपरिक झंडे का ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कण्वाश्रम के विकास के लिए दूरदर्शी योजना को न सिर्फ मंजूर किया, बल्कि उसके क्रियान्वयन के लिए योजना तैयार कर निर्माण शुरू किया, लेकिन कुछ बाधाओं की वजह से काम रुक गया है। इसे जल्द दोबारा शुरू किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मंजुल डबराल ने बताया कि 28 जनवरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही संस्कृति विभाग और स्थानीय छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 को उत्तराखंड के लोकप्रिय युवा गायक रुहान भारद्वाज और लोक गायिका करिश्मा शाह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और 30 को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी प्रस्तुति देंगे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, राज गौरव नौटियाल, विनीता भट्ट, पंकज भाटिया, पार्षद कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, सौरव नौडियाल, कमल नेगी, नीरुबाला खंतवाल, गायत्री भट्ट, ऋतु चमोली, ज्योति सिंह, मंजू जखमोला, सुनीता कोटनाला, शशिबाला केष्टवाल, गजेंद्र धस्मना, सुरेंद्र बिजल्वाण आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल बलूनी ने किया।