फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   uttrakhand parivartan party

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने किया उत्तराखंड बंद का आह्वान....

Wed, 17 Feb 2016 07:38 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Wed, 17 Feb 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने  29 फरवरी को संपूर्ण उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। संगठन नैनीसार में हुए भूमि आवंटन का विरोध कर रहे हैं। विरोध स्वरुप उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी नैनीसार सत्याग्रह आंदोलन चला रही है।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश नौटियाल ने बताया कि 29 फरवरी को संपूर्ण उत्तराखंड बंद  का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न राजनीतिक, व्यापारिक, महिला, श्रमिक, कर्मचारी व युवा संगठनों का सहयोग मिल रहा है। नौटियाल ने कहा कि नैनीसार भूमि आवंटन को जब तक खारिज नहीं किया जाता, तब तक नैनीसार सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।  उन्होंने कहा कि पीसी तिवाड़ी व रेखा धस्माना पर किए गए फर्जी मुकदमे को भी वापस लिया जाना चाहिए। पीर्टी की संयोजिका अनीता नौटियाल ने कहा कि सरकार एक ओर सरकारी विद्यालयों को बंद कर रही है। दूसरी ओर पूजींपतियों को निजी/प्राइवेट विद्यालय खोलने के लिए सरकारी जमीन कौडिय़ों के भाव दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed