फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uttarakhand Defense Front released manifesto

उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने जारी किया घोषणापत्र

Fri, 26 Nov 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Defense Front released manifesto
उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद बहुगुणा ने सतपुली में जनसभा कर भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को राज्य विरोधी बताते हुए मतदाताओं से इनके जाल में न फंसने की अपील की।
विज्ञापन

उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया है, जिसमें 16 बिंदुओं पर पार्टी ने अपनी नीति के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार मनीष खुगशाल, डबल सिंह मिंया, इंद्र सिंह असवाल और चैन सिंह रावत को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही कीर्तन मंडली की अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। जनसभा में रक्षा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डीपीएस रावत, चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी शेखर सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव जगदंबा नौटियाल, प्रदेश संरक्षक आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष पूनम डबराल (देहरादून), विवेक सिंह (अल्मोड़ा), महासचिव जेपी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed