फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uri mindless terrorist threat, not anger.

उड़ी आतंकी हमले को लेकर गुस्सा थमने को नहीं

Thu, 22 Sep 2016 10:48 PM IST
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गढ़वाल। उड़ी आतंकी हमले को लेकर लोगों का गुस्सा थमने को नहीं है। बृहस्पतिवार को गढ़वाल के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर जहां हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी वहीं पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थान-स्थान पर पाक प्रधानमंत्री के पुतले फूंके गए।

अधिवक्ता संघ ने दी श्रद्धांजलि
पौड़ी (ब्यूरो)।
आतंकी हमले में शहीद हुए 17 जवानों को जिला अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि दी। बैठक कर इस कार्रवाई को कायरतापूर्ण करार दिया। इस दौरान अध्यक्ष अनुुसूइया प्रसाद उनियाल, दिगपाल सिंह, मुकेश नौटियाल, विनोद चमोली, एमएन कपरवाण, नरेंद्र सिंह व मेहरबान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कैंडल मार्च निकाला
तिलवाड़ा।
जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। व्यापार संघ तिलवाड़ा व पहाड़ी भुल्ला ग्रुप द्वारा बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तिराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन करते हुए जोरदार नारेबाजी की गई। कैंडल मार्च व पुतला दहन में व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुकेश देेवशाली, गुड्डू जगवाण, अंशुल जगवाण, संजय रातव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम गोस्वामी, कीर्ति चमोली, धीरज झिक्वांण आदि मौजूद थे।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
घनसाली (ब्यूरो)।
उड़ी में पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य ठिकाने पर की गई फायरिंग गोलाबारी के विरोध में व्यापार मंडल गोदाधार अखोड़ी के व्यापारियों ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश नेगी, सरोप सिंह मेहरा, विक्रम कुंवर, शंभू प्रसाद नैथानी, कर्ण सिंह, लाखी शाह, मनमोहन, कुलदीप चौधरी, संजय नैथानी, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे। मुख्य बाजार में भाजपाइयों ने हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शक्ति लाल शाह, प्रमोद बिष्ट, कुशाल सिंह, मनोज सिंह, प्रेमलाल त्रिकोटिया, राम प्रसाद ने शोक जताया।

छात्रों व पूर्व सैनिकों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
श्रीनगर (ब्यूरो)।
गढ़वाल विवि के छात्रों और पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। आक्रोशित लोगों का कहना था कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना जरूरी है।
बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों ने पीपलचौंरी में पाकिस्तान का पुतला फूंका।

संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी ने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र उद्देश्य आतंकवाद फैलाना है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर गढ़वाल विवि गेट पर बिड़ला परिसर के छात्रों ने भी पाकिस्तान का झंडा फूंका। छात्रों ने कहा कि समय आने पर वह देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं। छात्रों ने कहा कि वह पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा पर लड़ने को तैयार हैं। पुतला फूंकने वालों में दर्शन दानू, पुष्पेंद्र पंवार, शिवकांत कंडारी, राहुल कैंतुरा, सुरेंद्र सिंह नेगी, पूरन, साही, जगदीश प्रसाद भट्ट, उदय सिंह रावत, दर्शन सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पौड़ी (ब्यूरो)।
पूर्व सैनिक कल्याण संगठन पौड़ी के पूर्व सैनिकों की बैठक में उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए 17 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने हमले को कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया। यहां बैठक कर केंद्र सरकार से मांग की कि अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए।


पूर्व सैनिकों ने एलान किया कि पाकिस्तान से युद्ध होने पर सभी पूर्व सैनिक उसमें शामिल होंगे। बैठक में ऑ.कै.राजेंद्र सिंह गुसाईं, राजेंद्र सिंह राणा, मातबर सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, सुल्तान सिंह नेगी, दरबान सिंह नेगी (शौर्य चक्र), सुरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह राणा, हरि सिंह नेगी व ओपी काला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed