फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Upanal employees of Forest Department demonstrated

Kotdwar News: वन विभाग के उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 21 Sep 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Upanal employees of Forest Department demonstrated
कोटद्वार के केटीआर भवन में प्रदर्शन करते वन विभाग के उपनल कर्मी। संवाद
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के 78 उपनल दैनिक संविदा कर्मियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आंदोलन के 18वें दिन उन्होंने केटीआर भवन के साथ ही कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें उपनल के बजाय निजी आउटसोर्स कंपनी के जरिए सेवा में रखने का शासनादेश जारी किया है जिसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने उपनल में यथावत रखने और विगत पांच माह के वेतन के भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, विजय गुसाईं, प्रदीप जुयाल, आशीष, बृजमोहन जदली, प्रिया, पूजा और हेमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed