फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   University administration infuriated employee

विवि प्रशासन पर गुस्साए कर्मचारी

Fri, 16 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 16 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
University administration infuriated employee
meeting - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के गुट ने विवि प्रशासन पर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है।  शुक्रवार को गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का एक गुट कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी व मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय पहुंचा।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पूर्व महासचिव मनोज रतूड़ी ने कहा कि विवि प्रशासन ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। जबकि कुछ कर्मचारी वर्षों से एक ही विभाग में जमे हुए हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों की स्थानांतरण का निर्णय उच्च स्तर पर ही लिया जा रहा है। जिन विभागों के कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है। उन विभागों के प्रभारियों को तक सूचित नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने रेशनलाइजेशन व अन्य मुद्दों पर कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों की कुलसचिव से तीखी नोंक-झोंक भी हुई। हालांकि कर्मचारियों ने सभी शिकायतें मौखिक रूप से की। जिस पर कुलसचचिव डा. एके झा ने लिखित में शिकायत देने को कहा। जिससे कि कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed