{"_id":"57fd22784f1c1b2b7a28ef78","slug":"unite-to-save-the-village-phadhwasi-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बचाने को एकजुट हों पहाड़वासी : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बचाने को एकजुट हों पहाड़वासी : जोशी
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Wed, 12 Oct 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदमश्री डा. अनिल जोशी के नेतृत्व में ‘गांव बचाओ यात्रा’ सोमवार शाम को सतपुली पहुंची। यात्रा का यहां गांधी चौक में स्थानीय लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डा. जोशी ने कहा कि पहाड़ के हक हकूकों पर डाका डाला जा रहा है।
राजनीतिक दलों ने 16 वर्षों में राज्य की स्थिति को बदहाली के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिससे सूबे की जनता अपने को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। कहा कि राज्य का विकास महज आठ-दस बड़े शहरों एवं कुछ दर्जन मैदानी कस्बों तक सिमटकर रह गया है। राज्य बनने के बाद पहाड़ की घोर उपेक्षा हुई है। गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। उत्तराखंड की सरकारें गांवों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे सकी हैं।
उम्मेद सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई जनसभा का संचालन आरती घिल्डियाल ने किया। इस अवसर पर प्रेम सिंह रावत, विकास पंत, डा. हिमानी पुरोहित, गोपाल घिल्डियाल, रमेश डोभाल, विनोद खाती, मनमोहन नेगी व सतेंद्र पंवार आदि मौजूद थे