फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Union Angered by Irregular Transfer of Teachers

Kotdwar News: शिक्षकों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण से संघ नाराज

Sun, 10 May 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 10 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Union Angered by Irregular Transfer of Teachers
प्रतिवर्ष वार्षिक स्थानांतरण के तहत ट्रांसपर की उठाई मांग
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक एवं प्रांतीय नेतृत्व को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल शाखा ने प्रतिवर्ष वार्षिक स्थानांतरण के तहत होने वाले स्थानांतरण पर लगी रोक के बावजूद सिफारिश पर स्थानांतरण होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने प्रतिवर्ष वार्षिक स्थानांतरण के तहत शिक्षकों के स्थानांतरण करने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं प्रांतीय नेतृत्व को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश का समस्त शिक्षक समाज शासन से प्रतिवर्ष वार्षिक स्थानांतरण के तहत स्थानांतरण की मांग कर रहा है लेकिन उनकी एक भी बात नहीं सुनी जा रही है। वहीं दूसरी ओर स्थानांतरण पर लगी रोक के बावजूद ऊंची पहुंच रखने वाले शिक्षकों के लगातार स्थानांतरण हो रहे हैं, जिससे अन्य शिक्षकों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने कहा कि एक ओर जहां शिक्षक विगत कई वर्षों से दुर्गम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं जिस पद पर नियुक्त हो रहे हैं पदोन्नति व स्थानांतरण न होने से उसी पद से सेवानिवृत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ऊंची पहुंच रखने वाले शिक्षक नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए अपना स्थानांतरण करा उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने पर आमादा हैं। उन्होंने नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को तुरंत निरस्त कर वार्षिक स्थानांतरण के तहत स्थानांतरण करने की मांग उठाई है जिससे सभी शिक्षकों को लाभ मिल सके। उन्होंने मांग पर कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed