{"_id":"6797bfec16155e04270a5355","slug":"ukd-angry-at-bjp-government-for-giving-legal-recognition-to-live-in-relationship-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-604787-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लिवि इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देने पर भाजपा सरकार पर भड़की यूकेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लिवि इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देने पर भाजपा सरकार पर भड़की यूकेडी
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की शिब्बूनगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत सहवासी संबंध (लिविंग इन रिलेशन) को कानूनी मान्यता देने के लिए भाजपा सरकार की घोर निंदा की है। यूकेडी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के साथ ही व्यभिचार को कानून बनाकर संरक्षण दे रही है।
वरिष्ठ नेता डाॅ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि लिविंग इन रिलेशन के खिलाफ उत्तराखंड में आक्रोश बना हुआ है। पार्टी ने यूसीसी के भाग 3, सहवासी संबंध वाले अध्याय को तुरंत हटाया जाए और सनातनी धर्म भूमि उत्तराखंड में कानूनी ढंग से व्यभिचार फैलाकर उसे नर्क भूमि बनाने से बचाने की मांग राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर की है।
डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म व संस्कृति का ढोंग जनता के सामने आ गया है। यूकेडी नेता हरीश द्विवेदी ने कहा कि लिविंग इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देने से उत्तराखंड के बेटी बेटों व सभ्य घरों को गलत रास्ते पर डालकर सरकार को बदनाम करने की साजिश है। केंद्रीय महामंत्री सत्यप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि लिविंग इन रिलेशन कानून देश में कहीं भी नहीं है। इस कानून को हटाया नहीं गया तो यूकेडी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर जनांदोलन करेगी। इस मौके पर महेंद्र सिंह रावत, प्रवेश चंद्र नवानी, जगदीपक रावत, हरीश ध्यानी, पुष्कर सिंह रावत, भारत मोहन काला और सत्यपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।